दांगी-डांगी क्षत्रिय महासंघ के सुरेश दांगी जिला सचिव नियुक्त।

राजगढ़ (ब्यावरा)- दांगी -डांगी क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजारीलाल दांगी एवं प्रदेशाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी की अनुशंसा से रामबक्ष दांगी जिलाध्यक्ष राजगढ़ द्वारा सुरेश दांगी शिक्षक भानपुरा को जिला कार्यकारणी में जिला सचिव का दायित्व दिया गया। श्री दांगी को जिला सचिव नियुक्त होने पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर के श्याम वर्मा जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, रजनीश भावसार , संजय जैन देवेंद्र कुमार शर्मा, रमेश चंद्र डांगी, प्राचार्य हाई स्कूल भानपुरा , शिक्षक गोवर्धन लाल डांगी कालीपीठ, दांगी समाज जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन लाल दांगी उमरिया पूर्व सरपंच पटेल शिव नारायण दांगी मानपुरा सहित बड़ी संख्या में मित्रो ने शुभकामनाएं दी।