नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव के सौजन्य से विजय दशमी रावण दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बैकुंठपुर।जिला मुख्यालय अंतर्गत हाई स्कूल मिनी स्टेडियम में रावण दहन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत में मां की भक्ति गीत से आरंभ हुआ, तत्पश्चात सुरीली गीत मई में शहर वाशी झूम उठे,शहर वाशीयो में गीत के प्रति हर्ष उल्लास देखा गया गीत संगीत कार्यक्रम के अगले क्रम में आतिश बाजी से जगमगा उठा शहर जिसका दृश्य लोगो को खूब भाया जिससे देखते ही रह गए शहर वाशी, कार्यक्रम के बीच स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव का स्वागत आशीष यादव ने पुष्पगुच्छ देकर किया वही सारेगामापा की विजेता इशिता विश्वकर्मा ने संसदीय सचिव वा बैकुंठपुर विधायक को चुनरी देकर स्वागत किया,विधायक अंबिका सिंह देव ने अपने कम शब्दों में शहर वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी इसके बाद रावण दहन कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में कमेटी टीम ने व्यवस्था को बखूबी निभाया ,जिसमे आये सभी लोगो का स्वागत करते हुए लोगो को सुव्यवस्थित आसन ग्रहण करवाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमे आशीष यादव वैभव सिंह हर्षवर्धन शुक्ला आशीष डबरे विपुल शुक्ला जिम्मी दुबे राजा गुप्ता अंकित गुप्ता सीटू बड़ेरिया राजीव गुप्ता अर्पित गुप्ता साजिद उस्मानी ज्ञानेंद्र शुक्ला राजकमल रोहित डबरे विपिन मिश्रा साहिल अभिषेक दुबे,मोनू मांझी,राहुल गुप्ता,सुनील शर्मा कार्यकर्म के समापन तक अपनी उपस्थिति कायम रखा।