जब ज्ञान समझ में आ जाता है तो मन शांत हो जाता है : बीके पूनम

शाहाबाद मारकंडा,11 सितंबर ( विजय कुमार ) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रभु अनुभूति भवन अटारी कॉलोनी में आयोजित किए जा रहे नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर "अलविदा तनाव" के समापन दिवस पर अलविदा तनाव उत्सव के रूप में मनाया गया। आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर इंदौर से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने आये हुए लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि रोजाना भगवान का मनन व चिंतन करने से ही तनाव को सदा के लिए अपनी ज़िंदगी से अलविदा कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब ज्ञान समझ में आ जाता है तो मन शांत हो जाता है। उन्होंने कहा कि जितना हम परमपिता परमात्मा का ध्यान करेंगे उतना ही हमारे जीवन में ज्ञान की वृद्धि होगी। वहीं बीके निति बहन ने कहा कि दुनिया में 2 तरह के व्यक्ति है एक वो जो अंदर यानी आंतरिक शांति की ओर दौड़ रहे है दूसरे वह जो बाहर की वस्तु की ओर यानी संसार की भौतिक चीजों की ओर दौड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जिसने आंतरिक शांति प्राप्त कर ली फिर उसे बाहारी दुनिया की कोई भी वस्तु अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर सकती। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम हरि का स्थान है जहां पर मन में संतुष्टि आती हैं और इस तरह से ज्ञान की बातें निरंतर सुनने से हमारे मन में जीवन जीने की कला आती है व जीवन में सुख शांति का आनंद मिलता है। बेदी ने नौ दिवसीय आयोजित आध्यात्मिक शिविर "अलविदा तनाव" कार्यक्रम के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सफल आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कृष्ण बेदी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुलखराज गुम्बर, तिलक राज अग्रवाल, सुरेंद्र जैन, सुनीता पाहवा, बीके शैली बहन, राकेश मेहता, अनूप कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
शाहाबाद। आध्यात्मिक शिविर अलविदा तनाव कार्यक्रम में शिरकत करते कृष्ण बेदी। फोटो