कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नंदी के आगाज 2022 सम्मेलन में कानपुर पहुंचे व्यापारी

कासगंज। कानपुर के रेलवे ग्राउंड निराला मैदान में शनिवार को उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नंदी की आगाज 2022 एकता का महापर्व कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए कासगंज जिले से हजारों व्यापारी कानपुर पहुंचे। आगाज 2022 में प्रदेश के 75 जिलों से एक लाख से ज्यादा वैश्य समाज के व्यापारी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पिछले एक महीने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर व्यापारियों से संवाद करने के दौरान खुद सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था।

शनिवार को कासगंज शहर के व्यापारियों के साथ साथ जिले के सोरों, सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा आदि जगहों से भी हजारों व्यापारी कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नंदी के आगाज 2022 सम्मेलन में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे। जय श्रीराम, घर-घर योगी मोदी का नारा लगाते हुए वाहनों पर सवार व्यापारी आगाज 2022 का झंडा थामे जा रहे थे। आगाज 2022 सम्मेलन के लिए व्यापरियों में सुबह से जोश दिखा। बसों और प्राइवेट वाहनों में सवार होकर व्यापारी नारेबाजी करते हुए कानपुर के लिए रवाना हुए।

आगाज 2022 सम्मेलन में कासगंज शहर से उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता सर्राफ, अनिल गुप्ता डेरी वाले, मनोज गुप्ता, राजीव कावरा, राहुल अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, अंकित अग्रवाल, मोहित बंसल, सिढ़पुरा एवं अमांपुर से व्यापारी नेता श्याम सुंदर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, मिक्की गुप्ता, सुबोध गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, वैभव गुप्ता, सुनील गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि व्यापारी शामिल हुए।