बैठक आयोजित कर सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया -

बहराइच - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक संयुक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में आहूत की गई,बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां"बंटी" ने किया। बैठक में समाजवादी पार्टी गठबंधन के सभी सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष (डॉ०अज़ीमुल्ला खां),जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के प्रदेश सचिव(ओम प्रकाश चौहान),प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष (मो०वसीम), महान दल,भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष (सन्तोष कुमार राजभर),जय हिंद पार्टी के जिलाध्यक्ष (सुनील कुमार निषाद),राष्ट्र उदय पार्टी,भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी आदि सहित जो दल गठबंधन में शामिल है उन सभी के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से आपसी सहयोग व समन्वय आदि बनाकर संयुक्त प्रचार एवं रणनीति के साथ सफल चुनाव संचालन आदि पर विचार विमर्श किया गया और आपसी समन्वय के आधार पर विधानसभावार समन्वय बैठक के आयोजन व तिथियों पर विचार भी हुआ तथा सभी सहयोगी दलों के विधानसभावार तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पूरी मजबूती के साथ एक जुट होकर आगामी 2022 चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित गठबंधन में शामिल सभी दलों के पदाधिकारियों का सपा जिलाध्यक्ष द्वारा माला व शाल पहनाकर सभी का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।
कल राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुई नानपारा विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा एवं पूर्व विधायक दिलीप वर्मा एवं उनके सभी समर्थकों का सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव,पूर्व विधायक रमेश गौतम,के०के० ओझा, जिला उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र मिश्रा,डॉ०राजेश तिवारी, कुंदन रावत,एमएलसी प्रतिनिधि मेराज खां सहित तमाम पार्टीजनों द्वारा फूल मालाओं के द्वारा भव्य तरीके से जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने विधायिका श्रीमती माधुरी वर्मा व दिलीप वर्मा को अंगवस्त्र भी भेटकर उनका स्वागत किया। माधुरी वर्मा ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार किया,इस अवसर पर श्रीमती मनु देवी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा), श्रीमती सुमन शर्मा (नगर अध्यक्ष महिला सभा),श्रीमती रेखा राँव, श्रीमती मालती रावत,जिला उपाध्यक्ष नईम खां,जिला उपाध्यक्ष शकील मेकरानी, नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू,सन्त कुमार पासी, जवाहर लाल धीवर, एडवोकेट मिथुन बाल्मीकि, नंदलाल राजभर,दीपक सिंह,मो०आशिफ सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें।