बहराइच पयागपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब कार्यकर्ताओं ने दिया 2027 में पूर्ण बहुमत की जीत का संदेश।

बहराइच जिले की पयागपुर विधानसभा सीट पर आज उस समय इतिहास रच गया जब भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी एक स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहली बार पयागपुर पहुंचे। दोनों शीर्ष नेताओं के प्रथम आगमन पर पयागपुर की जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया।

गूंजे नारे, लगा दिग्गजों का जमावड़ा।

कार्यक्रम में जैसे ही मुख्य अतिथियों का आगमन हुआ, पूरा क्षेत्र भाजपा जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जिंदाबाद, और स्थानीय लोकप्रिय विधायक सुभाष त्रिपाठी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और आम जनता ने दोनों नेताओं को माला पहनाकर और बुलडोज से पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

2027 के महासंग्राम का शंखनाद।

स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के गजब के उत्साह को देखकर राजनीतिक गलियारों में यह साफ संदेश गया है कि पयागपुर की जनता ने अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड और पूर्ण बहुमत से जीत का खाका खींच दिया है। जनसैलाब का यह जोश विरोधियों के हौसले पस्त करने के लिए काफी था।

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने जताया आभार

इस ऐतिहासिक और सफल कार्यक्रम के समापन पर पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दूर-दराज से आए सभी सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों, मातृशक्ति और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यही मेहनत और एकजुटता भाजपा की असली ताकत है ।