चकिया-नगर में यहां होगा देव दीपावली का भव्य आयोजन, 51000 दिनों से जगमग होगा यह मंदिर परिसर

चकिया-नगर में यहां होगा देव दीपावली का भव्य आयोजन, 51000 दिनों से जगमग होगा यह मंदिर परिसर

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया- स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर स्थित मां काली जी मंदिर परिसर पोखरे पर ओम सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति 13वें वर्ष भी भव्य देव दीपावली का महोत्सव 19 नवंबर शुक्रवार को शाम 5:00 बजे आयोजित किया गया है। देव दीपावली महोत्सव के दौरान दीप प्रज्वलन, मां काली की भव्य आरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्या के साथ आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया है। इस दौरान भव्य झांकी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भव्य देव दीपावली मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आशीष जायसवाल एवं समिति के मीडिया प्रभारी कार्तिकेय पांडेय ने बताया कि ओम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य 13 वर्ष दीपावली का महोत्सव आयोजित किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार देव दीपावली पर 51 सौ दियों की रोशनी से मां काली मंदिर परिसर जगमग होगा। वहीं इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता समाजसेवी इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर होंगे। नहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेविका डॉ गीता शुक्ला, विजय प्रकाश जायसवाल, अनुग्रह नारायण सिंह बंटी, सहित तमाम कई दिग्गज शिरकत करेंगे।

आपको बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष होने वाली भव्य देव दीपावली का आयोजन पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन के कारण नहीं हो सका। लेकिन इस बार ओम सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं पूरी टीम ने मिलकर भव्य देव दीपावली मनाने का बीड़ा उठाया है। वहीं शासन द्वारा जारी किए गए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को मास का वितरण किया जाएगा एवं सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न हो सके इसके लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। नहीं बैठने के लिए समुचित व्यवस्था तथा पेयजल मोबाइल टॉयलेट के ही व्यवस्था आदर्श नगर पंचायत द्वारा इस बार की जाएगी।