अमृत महोत्सव के तहत सैनिकों ने देवगढ़ महल देखा

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 14 अक्टूबर स्वतंत्रता के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव पर भारतीय सेना द्वारा 14 अक्टूबर को दिवेर में युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के सैनिक, जिले के सैनिक शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजली अर्पित किया।कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को सेना के आलाधिकारी देवगढ़ महल पहुँच देवगढ़ महल का जायजा लिया गया है ।इस दौरान देवगढ़ महल के बनी इमारतों को देखकर अद्भुत रह गए। देवगढ़ पूर्व राव वीरभद्र सिंह ने उन्हें पूरी महल दिखाया व महल की बनी आकृति के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। इस दौरान श्रद्धा की कर्नल सी ओ दिलीप सिंह राठौड महल का भ्रमण करके काफी प्रसन्न हुए, उनके साथ छह अन्य सैनिक ने भी जमकर तारीफ की।
इस मौके पर राजघराने के सदस्य मयूरध्वज सिंह माहीराज सिंह जनरल मैनेजर अजीज खान सूर्यमान सिंह लसानी राजूसिंह रावत पीपलीनगर आदि मौजूद रहे