चकिया - भाजपा और कांग्रेस संविधान की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी है- मिठाई लाल भारती 

भाजपा और कांग्रेस संविधान की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी है- मिठाई लाल भारती�

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय�

चकिया- नगर स्थित एक लान परिसर में समाजवादी पार्टी द्वारा �संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें के मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मिठाई लाल भारती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान की भाजपा सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए निशाना साधा और कहा कि अगर कांग्रेस का सापनांथ हैं तो वहीं भाजपा नागनाथ है। और यह दोनों पार्टियां संविधान के बहुत बड़े विरोधी हैं।और आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में इनको ऐसा मुंह तोड़ जवाब देना है जिससे कि हमारा संविधान सुरक्षित रह सके और अगर संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा तो हम भी सुरक्षित नहीं रख सकेंगे। वहीं उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को बताया कि बहन जी से हमारा भाई बहन का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की लड़ाई वर्तमान की शासन सत्ता में मौजूद भाजपा सरकार से है और यह लड़ाई इसलिए है क्योंकि आरक्षण दलितों की भूख नहीं है बल्कि उनका अधिकार है जिसको लेने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि जिस तरीके से वर्तमान की भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों और गरीबों का शोषण किया है और उनका उत्पीड़न किया है।और आरक्षण के नाम पर समाज वह वर्गों को बांटने का काम किया है। और आरक्षण देने के नाम पर भाजपा का यह दलित दुश्मन बन जाता है।उन्होंने कहा कि चकिया विधानसभा से समाजवादी पार्टी चाहे जिसे भी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की सभी समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता और प्रत्येक पदों पर निर्वाचित किए गए पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर अपने बूथों को मजबूत करें।

वही पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि वर्तमान के भाजपा सरकार में गुंडाराज चरम पर रहा है। और उत्तर प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा किसी सरकार में गुंडाराज बड़ा है तो वह योगी की सरकार में बड़ा है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी पार्टी है जो कि गरीबों अति पिछड़ों और दलितों को मारेगी भी और उन्हें रोने तक नहीं देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में प्रमुख गद्दी पर बैठकर सरकार चलाने बिना बाल बच्चों वाले लोग दूसरों के परिवार का दर्द क्या जानेंगे जब इनके पास खुद ही अपने बाल बच्चे का परिवार नहीं है।

वही कार्यक्रम के दौरान चकिया विधानसभा से समाजवादी पार्टी के नेता व आवेदक राजप्रिया इंदु ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य मंच पर सम्मानित किया। वही लोगों ने भी उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

�इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बब्बन सिंह चौहान, सपा जिला ध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,सपा जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, डॉ रामाधार जोसेफ, इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दशरथ चंद्र सोनकर,मुस्ताक अहमद खान, समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष��रत्ना विश्वास, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, युवा नेता प्रदीप बनवासी, अश्वनी सोनकर, पूर्व प्रधान अभिषेक बहेलिया, महमूद आलम, पूर्व प्रधान बब्बन यादव,राजेश पटेल, मृत्युंजय पांडेय,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।