चकिया- नगर में प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित 

चकिया- नगर में प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- भाजपा की ओर से आयोजित किए गए प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि सरकार ने अपने अच्छे कार्यों से प्रदेश को नई दिशा दी है। उनके कार्यों की प्रबुद्ध जन सराहना करें। कश्मीर मुद्दे से लेकर भव्य राम मंदिर निर्माण ने देश को गौरवान्वित किया है।

वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी अपने संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ साथ सब का प्रयास को सरकार चरितार्थ कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। कहा की आतंकवाद का मुद्दा हो, चाहे भारत के आम जनमानस के हित के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेने खूब दोनों सरकारों ने देर नहीं की है। उन्होंने कहा कि हम सब अब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। देश का मुखिया विश्व के मानस पटल पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। साहिबा आतंकवाद का मुद्दा हो, चाहे 370 हटाने की बात, हर मुद्दे पर सरकार सत प्रतिशत खरी उत्तर रही है। आप सभी बुद्धिजीवी वर्ग यहां बैठे हैं आप पिछले सरकारों के क्रियाकलापों की और उनके द्वारा चलाए गए अभियान को भी देखे हैं।

वही भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि पार्टी अपने संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ साथ सब का प्रयास को सरकार चरितार्थ कर रही है। निरंतर सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर हर एक गरीब के दरवाजे तक पहुंचाने का काम कर रही है। आप सभी प्रबुद्ध जन वर्ग उपस्थित हैं सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के नारे को चरितार्थ करने के लिए सभी वर्ग के हित के लिए काम कर रही है मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

इस दौरान रावर्टसगंज के पूर्व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ प्रदीप कुमार मौर्य, डॉक्टर केयर पांडे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा रिंकू, सांसद प्रतिनिधि कैलाश नाथ दुबे, के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष सुषमा गिरी, सलोनी सिंह राठौर, पूजा जायसवाल, फूला देवी, पूजा यादव, प्रियंका तिवारी,दिव्या जायसवाल, पूजा जायसवाल, विजयलक्ष्मी सिंह एडवोकेट, भाजपा नेत्री मधु खरवार, सहित तमाम महिला भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।