चकिया- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चंदौली दौरा हुआ रद्द,वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित

चकिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चंदौली दौरा हुआ रद्द,वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- भाजपा मंडल के नेतृत्व में नगर स्थित एक लान परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पहुंचने वाले थे। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक खबर या प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ था। वहीं मंगलवार की देर शाम तक कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से लगे रहे। हालांकि वहीं बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के फेसबुक आईडी से पता चला कि प्रदेश अध्यक्ष का चंदौली दौरा मौसम खराब होने की वजह से रद्द हो गया है। और प्रदेश अध्यक्ष जी कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।