चकिया- नगर में सपा कार्यालय पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

चकिया नगर में सपा कार्यालय पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- नगर में सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे संजय विद्यार्थी का पार्टी कार्यालय पर आगमन हुआ। आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं मोहम्मदाबाद गांव में पूर्व मंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक किया। बैठक में 2022 में बाईसकिल की सरकार प्रदेश में लाने पर जोर दिया गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव 2022 के तैयारी में पूरे जोर शोर से लग जाए। तनिक भी कहीं से कोई कोर कसर न छोड़े। हर हालत में 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बननी चाहिए। कहा कि संघर्ष जितना ही कठिन होगा, जीत उतनी ही आसानी से मिलेगी। इस बार प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेकने का काम हम सब मिलकर करेेेगेंं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार में बेरोजगारी, गरीबी, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार समेत तमाम प्रकार की खामियां जन्म ले रही है। लेकिन वर्तमान सरकार अपनीं आंखें बंद कर केवल कारपोरेट व अरब पतियों के कार्य में जुटी हुई है।

वहीं पूर्व विधायक सपा नेता जितेन्द्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए हम लोग एक होकर दिन रात मेहनत करने का कार्य करेंगे। जिससे 2022 में प्रदेश में बाईसकिल की सरकार बनेे और हम सब के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। सपा सरकार गरीब, असहाय, मजदूर, बेरोजगार की सरकार रही है। इसमेें सरकार की एक नई सोच रहती है। हमेशा असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे खड़ा रहती है। पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार व नौकरी देने का भी काम करती है। बताया कि वर्तमान की सरकार ने लोगों की रोटी रोजी छीन ली है। पढ़े लिखे युवाओं को न तो कहीं रोजगार मिल रहा है और न हीं नौकरी। वे दर-दर की ठोकरें खां रहे हैं।

सपा के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने पार्टी को मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हम लोग नीचे स्तर से पार्टी को पूरी तरह मजबूत रखेंगे तो उपर से भी पार्टी मजबूत रहेगी। जिससे भाजपा की इस बार विधान सभा चुनाव में दाल नहीं गलेगी। मोदी ? योगी की सरकार में सरकार भ्रष्टाचार चरमसीमा पर पनप रहा है। कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं और अमीर और अमीर होते जा रहें है। इसका जिम्मेदारी आखिर हैं कौन। लेकिन प्रदेश की सरकार पूरी तरह आंखे बंद की हुई है।

इस दौरान जिला महासचिव नफीस अहमद, दशरथ सोनकर,विधान सभा अध्यक्ष प्रभु नारायन यादव, सपा नेता मुस्ताक अहमद खां, अशोक शर्मा, जमालुद्दीन सलमानी,इन्दरेश यादव,विजय सोनकर,रहीम,रईस खान, पुल्लु, यादव,रामक्रित एडवोकेट, महबूब अली, तनवीर खा, रमेश यादव, मनोज यादव, गनेश चौहान, वकील अहमद, आजाद यादव, सहित कई सपाई यादव मौजूद रहें।