चंदौली- जनपद में यहां महिला शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया शिष्टाचार मुलाकात, बताई अपनी समस्याएं

चंदौली जनपद में यहां महिला शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया शिष्टाचार मुलाकात, बताई अपनी समस्याएं

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय�

चंदौली-जनपद कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की कार्यकारिणी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की गई।जिसमें मुख्य रुप से महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीमती सुनीता तिवारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह को �एक पौधा व संघ का कैलेंडर भेट किया।�

वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी को महामंत्री हेमलता द्वारा जिले के जर्जर भवनों की जानकारी दी गई तथा मीडिया प्रभारी शुचिता पांडेय द्वारा विभाग में लॉक डाउन ने दौरान बच्चों को पढ़ाई से कैसे जोड़ा गया।इसकी जानकारी दी गई।

वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. सुनीता तिवारी द्वारा महिला शिक्षकों द्वारा जिले में अपने विद्यालय में किये गए अच्छे कार्यो के बारे में जानकारी दी गई। तथा कुछ महिला शिक्षकों की समस्यों से भी अवगत कराया। जिसमे बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी तरह की परेशानियों को निस्तारित करने का आश्वासन दिया।�

इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी, महामंत्री हेमलता, मीडिया प्रभारी शुचिता पांडेय व वंदना वर्मा, इरा सिंह, अनामिका , अनुपमा सिंह,प्रतिभा प्रजापति, भाग्यवती सिंह, प्रीति अग्निहोत्री, विनीता मिश्रा, अलका,सारिका त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षिकाएं उपस्थित रही।