चकिया- प्रधान संघ के ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का किया गया चयन, महिला प्रधानों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

चकिया प्रधान संघ के ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का किया गया चयन, महिला प्रधानों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम पंचायत संगठन इकाई की बैठक चकिया ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुआ। जिस बैठक में सबकी सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, सचिव सह सचिव,जिला प्रतिनिधि, संरक्षक मंडल, कार्यकारिणी सदस्य इत्यादि के पदों पर लोगों की सहमति से मुहर लगाई गई और विभिन्न गांव के ग्राम प्रधानों का इस कमेटी में गठन किया गया। वही ब्लॉक स्तर की बनाई गई इस नई कमेटी में महिला ग्राम प्रधानों ने भी अपने अपने गांव के विकास को लेकर तथा टीम को मजबूत करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।और आगे आईं।

जानकारी के मुताबिक प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार में विभिन्न गांव के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमें बैठक के दौरान सभी लोगों के सर्व सहमति से संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश पटेल, शिवानंद मिश्रा, आयशा, चंदा देवी, और महामंत्री पद पर नीधू सिंह, तो वही कोषाध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान जसवंत कुमार, संगठन मंत्री राकेश गुप्ता, सचिव राजेश कुमार सिंह, सह सचिव निशु साहनी, ओम प्रकाश को बनाया गया। जिला प्रतिनिधि ग्राम प्रधान राम अवध, संरक्षक मंडल ग्राम प्रधान जानकी सिंह, सुधा सिंह, मंगल प्रसाद सिंह, बिंदु पांडेय, महेश यादव,सीमा गुप्ता सीमा देवी, रानी बेगम को बनाया गया, इसके अलावा संगठन के कार्यकारिणी सदस्य पद पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण राम, मार्कंडेय सिंह, सुनीता देवी, प्रभादेवी, राजेश कुमार, विनय प्रताप सिंह, पारस सिंह, चंदन कुमार, पुष्पा को चयनित किया गया। वहीं इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंजीनियर अवधेश यादव ने कहा कि संगठन में नवनिर्वाचित किए गए सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का हर संभव निर्वहन करेंगे और संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए और मजबूत करने तथा विकास कार्यों को गांव तक पहुंचाकर लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का काम करेंगे।