बिना अनुमति तालाब में जाल डालकर मछली मारी जा रही हैं।

धमतरी:-कुरुद थाना अंतर्गत ग्राम नारी के तालाब में मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। यह घटना शनिवार सुबह को हुई है।
जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने मछली मारने के लिए तालाब में जाल डाला था दूसरे पक्षों के लोगों ने इसका विरोध किया।इस बात पर मारपीट की घटना घटित हुई।दूसरे पक्ष द्वारा कुरुद थाने में आवेदन प्रस्तुत कर कार्यवाही करने की मांग किया गया,एक दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नही होने पर रविवार दोपहर सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी ट्रैक्टर पर सवार होकर कुरुद थाने पहुचे,ग्रामीणों का आरोप है मछली मारने वाला द्वारा मारपीट के साथ महिलाओं के साथ भी गाली गलौज किया गया है, तालाब को लीज पर नही दिया गया है साथ ही मछली मारने के लिए ग्राम पंचायत से भी अनुमति नही लिया गया है,मछुआरों द्वारा हमे ही दोषी ठहराया जा रहा है, वह तालाब निस्तारी के लिए है इसलिए उस तालाब को निस्तारी कार्य के लिए छोड़ दिया जाए,वही धमतरी कलेक्टर द्वारा 15 अक्टूबर तक प्रजनन काल को देखते हुवे मछली मारने पाबन्दी भी लगाया गया है कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।