चंदौली-मुख्यालय पर सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला घेरा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

चंदौली मुख्यालय पर सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला घेरा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी महिला एवं विचार गोष्ठी का आयोजन चंदौली मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया।

जहां महिला घेरा कार्यक्रम में जनपद की समाजवादी पार्टी से जुड़े लगभग सैकड़ों महिलाओं ने पहुंच कर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई और वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहां की इस सरकार में महिलाओं और बालिकाओं पर बहुत ज्यादा अत्याचार हो रहा है और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। और भाजपा की सरकार में प्रदेश में प्रतिदिन रेप, बलात्कार, और छेड़खानी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। कहीं पर तो इससे आहत आकर महिलाएं खुद अपनी आत्महत्या करने को मजबूर हो जा रही हैं। और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विफल साबित हो रही है।उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू जी कभी भी अपने नीतियों सिद्धांतों से समझौता नहीं की, जीवन मरण उपरांत देश के लिए वह महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष की भाजपा सरकार में महिलाओं की बड़ी दुर्दशा हुई ,लगातार अपराध और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी है |

महिलाओं को जागरुक होने की व समाज के मुख्यधारा से जुड़ कर काम करने की जरूरत है सरकार की लापरवाही की वजह से महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रसूति सेवाएं में भी कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है,शिक्षिका, आशा ,आंगनवाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं की पेंशन की भी समस्या है इसको जनहित में बहाल करने की जरूरत है ,जो यह सरकार नहीं सुन रही है |

इस दौरान आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए महिलाओं द्वारा बैठकर जिले की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया और अभी से मजबूती के साथ प्रचार प्रसार कर प्रदेश में इस बार सपा की सरकार बनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान अर्चना पांडेय, आरती यादव, पुष्पा पटेल, डिंपल राय, बबिता यादव, काजल पांडेय, कंचन चौहान, रिंशु चौहान, अनीता यादव, सुनीता जायसवाल, पुष्पा यादव,दुर्गा यादव,मुन्नी देवी, कमला यादव, संजीव पटेल, सीमा यादव, श्वेता पटेल,सुनंदा, संगीता जायसवाल, इत्यादि महिलाएं मौजूद रहीं।