चकिया- मौनी अमावस्या पर श्रद्धा की डुबकी लगाने गई तीन महिलाएं हुई गुम

मौनी अमावस्या पर श्रद्धा की डुबकी लगाने गई तीन महिलाएं हुई गुम

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

इलिया- मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धा की डुबकी लगाने हेतु क्षेत्र के नसोपुर ग्राम सभा सुल्तानपुर की महिलाएं स्नान करने के लिए चहनियां क्षेत्र के बलुआ घाट पर गई हुई थी। गांव से तीन बोलेरो से लगभग 25 से 30 महिलाएं गई हुई थीं और नदी किनारे स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए हुए थे।इसी बीच सुबह तड़के स्नान करते हुए प्रभावती देवी 45 वर्ष पत्नी दशरथ प्रसाद,रामदेव उम्र 50 वर्ष पत्नी रामजतन और फूला देवी उम्र 40 वर्ष पति शंभू नाथ अचानक कहीं भीड़ में अपने समूह से भटक गई। जिन्हें उनके साथ वाले काफी खोजबीन किये फिर भी कोई पता ना लगा।इस घटना की जानकारी मेला प्रभारी और चौकी इंचार्ज और अन्य सभी क्षेत्राधिकारियों को सूचित कर दिया गया है,शाम 5:00 बजे तक उनकी कोई खबर नहीं लगी।वहीं प्रभावती देवी के पुत्र अजय कुमार ने सिटी अपडेट न्यूज नेटवर्क की टीम को अवगत कराया और कहा कि उक्त महिलाओं के बारे में जानकारी होने पर कृपया मोबाइल नम्बर पर 7318199124 पर सूचित करें।