विधायक को विवादित बयान देना पड़ा भारी

रायबरेली- आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को यूपी के अस्पतालों के प्रति अमर्यादित भाषा प्रयोग करना पड़ा भारी। विधायक के बड़बोलेपन से नाराज हिंदू युवा वाहिनी, बीजेपी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक ने जमकर विरोध किया। विरोध में उनके ऊपर स्याही भी फेंकी गई।जिसके बाद उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। दरअसल सोमनाथ भारती उत्तर प्रदेश में आप के लिए राजनीति जमीन तैयार करने के लिए घूम रहे है। उसी के दौरान रायबरेली में दो दिन से डेरा डाले हुए है। अमेठी और रायबरेली के विकास के नाम पर कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साध रहें हैं। उसी के तहत कल अमेठी में उन्होंने यूपी के अस्पतालों के ऊपर एक विवादित बयान दिया। जिसकी प्रतिक्रिया में रायबरेली के सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में हिन्दू युवा वाहिनी व भाजपा के नेताओं ने उसकी प्रतिक्रिया दे दी। भाजपा के नेताओं की स्याही फेंकने की घटना से राजनीतिक माहौल गरम हो गया है लेकिन मामला सत्ता से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस भी कार्रवाई करने से शायद कतरा रही है। रायबरेली के शहर कोतवाल अतुल सिंह की तहरीर पर सोमनाथ भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।जिसमें यह दर्शाया गया है कि सोमनाथ भारती ने पुलिस के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।