खाटू श्याम की शोभायात्रा का नगर में हुआ स्वागत भजन संध्या के आगाज में निकाली गई शोभा यात्रा

खाटू श्याम की शोभायात्रा का नगर में हुआ स्वागत
भजन संध्या के आगाज में निकाली गई शोभा यात्रा

सिरसागंज। नगर मंे श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या के कार्यक्रम के लिए शोभायात्रा निकाली गयी। साईं मंदिर से निकाली गयी यात्रा का नगर में जगह-जगह पर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन की धुनों पर अपनी श्रद्धा को प्रकट किया।
हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, इस नारे के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही साईं मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गयी थी। सजी धजी बग्घी पर खाटू श्याम महाराज के प्रतिमा को विराजमान किया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे ने आरती उतार कर भगवान का पूजन अर्चन किया। गाजे-बाजे के साथ यात्रा रवाना हुई।
खेमगंज, थाना रोड, मेन रोड, मियां बाजार, करहल तिराहा, इटावा रोड होते हुए यात्रा का समापन गांधी मंडी मंे किया गया। इस दौरान मार्ग ने अनेक स्थानों पर भगवान के डोले का स्वागत किया।
इस मौके पर चेयरमेन जसराना अवनीश गुप्ता, आदेश पोरवाल, अनिल अंबिका, विल्सन गुप्ता, राजेश सिंह, रिंकू राना, सोनू राजपूत, मोहन शिवहरे, श्याम गुप्ता, शैंकी गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, बाबू सिंधी, आशीष पोरवाल, राजनाथ गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।