ठकुरई गुट के प्रत्याशी डा. देव प्रकाश शर्मा ने सिरसागंज में किया जन संपर्क, एमएलसी चुनाव की सरगरर्मियां चरम पर

सिरसागंज। शिक्षक एवं स्नातक खंड के चुनावों की सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गयी हैं। मतदान पहली दिसम्बर को होगा। तीन दिसम्बर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। प्रत्याशियों द्वारा सघन जन संपर्क कर अपने पक्ष मंे वोट देने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षक खंड के लिए ठकुरई गुूट के प्रत्याशी डा. देव प्रकाश शर्मा ने शिक्षकों से संपर्क कर वोट मांगे। उन्हांेने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, सेवा निवृत्त शिक्षकों द्वारा वोट का अधिकार नहीं होने के बाद भी चुनाव लड़ना और शिक्षकों की समस्त समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। यदि वे चुनाव जीतते हैं तो शिक्षक समस्या समाधान दिवसों का आयोजन प्रत्येक जनपद में कराने के लिए वचनबद्ध हैं। शिक्षक अपने स्कूलों मंे कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए वे स्वयं अधिकारियों के पास जाएंगे।
प्रत्याशी डा. देव प्रकाश शर्मा द्वारा कल शुक्रवार को शिकोहाबाद, फिरोजाबाद में जन संपर्क किया जाएगा। टूंडला के बीरी सिंह काॅलेज मंे दोपहर 2 बजे शिक्षकों की विशाल बैठक होगी जिसमंे वे शामिल होंगे।
ठकुरई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने प्रत्याशी के समर्थन मंे पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ंशिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार में बैठने के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवारत लोगांे के साथ अलग तरह का व्यवहार किया जाना दुर्भायपूर्ण है। राजनीतिक लोग अपने हितों का पूरा ध्यान रखते हैं। अपने वेतन भत्तों एवं पेंशन आदि में कोई कटौती नहीं होने देते हैं लेकिन कर्मचारियों के हितों पर लगातार कुठाराघात करते हैं।
उन्होंने ठकुरई गुट के प्रत्याशियों को शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिलने का दाबा किया और कहा कि ठकुरई गुट के प्रत्याशी विजयी होने के बाद शिक्षकों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने में सक्षम हांेगे। जन संपर्क मंे पूर्व प्रधानाचार्य कुशलपाल सिंह, अवधेश कुमार आदि विभिन्न शिक्षक नेता जन संपर्क मंे उनके साथ रहे।