Bihar Result LIVE Updates : कई मंत्री भी पिछड़े, महागठबंधन से आगे चल रही NDA, RJD के कई धुरंधरों की हालात खराब

Bihar Result LIVE Updates : कई मंत्री भी पिछड़े, महागठबंधन से आगे चल रही NDA, RJD के कई धुरंधरों की हालात खराब

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

बिहार में विधानचुनाव 2020 के लिए EVM में बंद 3733 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर चल रही है। रुझान देखकर लग रहा है कि इस बार एग्जिट पोल के अनुमान फेल हो सकते हैं। रुझान में एनडीए 132 सीटों पर आगे चल रही है। आकंड़ों को देखें तो आरजेडी महागठबंधन 100 के आसपास दिख रही है तो भाजपा 70 पर। ऐसे में इस चुनाव में बीजेपी को मजबूती मिलती दिख रही है। पूरे महागठबंधन पर बीजेपी भारी साबित हो सकती है। 17 वीं बिहार विधानसभा के गठन के लिए तीन चरणों में 243 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

लाइव अपडेट :


-बांका की अमरपुर विधानसभा के छठे राउंड की मतगणना में कांग्रेस से जितेन्द्र सिंह 1000 वोट से आगे निकल गए हैं। वहीं दूसरं दूसरे नंबर पर जदयू के जयंत राज हैं। जिले की बेलहर विधानसभा पर नौवां राउंड चल रहा है। जहां जदयू के मनोज यादव 7278 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। राजद प्रत्याशी यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
पूर्णिया के अमौर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी एआईएमआईएम प्रत्याशी से 400 वोट से पीछे हैं।

-वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट पर अब तक 19 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां पर जदयू के रिंकू सिंह 17423 वोटों के साथ कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए हैं।

-मोतिहारी में भाजपा 2710 वोट से आगे। रक्सौल में भाजपा 8256 वोट से आगे। सुगौली में वीआईपी 69 वोट से आगे। नरकटिया में राजद 411 वोट से आगे, मधुबन में भाजपा 1075 वोट से आगे,
गोविंदगंज में भाजपा 5141 वोट से आगे, हरसिद्धि में भजपा 5628 वोट से आगे, कल्याणपुर से भाजपा 1289 वोट से आगे, पीपरा से भाजपा 2371 वोट से आगे चल रहे हैं।

Ad

- केसरिया में जदयू 339 वोट से आगे, चिरैया में राजद 844 वोट से आगे, ढाका में भजपा 7797 वोट से आगे

- भोजपुर के बड़हरा में 16 वें राउंड में 1300 से बीजेपी के पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप आगे हुए। शेष 6 सीटों पर अबतक महागठबंधन आगे

- नरकटियागंज से भाजपा की रश्मि वर्मा 2423 वोट से फिर आगे निकली


-कदवा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय 1530 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर शकील अहमद खान से आगे चल रहे हैं।

-मनिहानी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह 4200 मत से आगे चल रहे हैं। यहां से दूसरे नंबर जदयू के शंभू सुमन हैं।

-बलरामपुर विधानसभा सीट पर माले प्रत्याशी महबूब आलम 21081 मतों से आगे चल रहे हैं। वीआईपी के वरुण झा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

-गोविंदपुर विधानसभा सीट पर आठवां राउंड शुरू हो गया है। आठवें राउंड में राजद के मोहम्मद कामरान 6983 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जदयू प्रत्याशी पूर्णिमा यादव हैं।

-बरारी विधानसभा पर सुबह 11 बजे तक इस सीट पर जदयू प्रत्याशी विजय सिंह 6387 मतों से राजद के नीरज यादव से आगे थे।

-कटिहार विधानसभ में बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद 603 मत से राजद के रामप्रकाश महतो से आगे चल रहे थे।

-कोढ़ा विधानसभा में भाजपा की कविता पासवान 8158 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर पूनम पासवान हैं।

-प्राणपुर विधासभा क्षेत्र में भाजपा की निशा सिंह 6570 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर हैं।

-साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर राजद के सतानंद सम्बद्ध 9880 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-मटिहानी विधानसभा सीट पर सीपीएम के राजेन्द्र प्रसाद सिंह 4966 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

-तेघरा विधानसभा सीट से सीपीआई प्रत्याशी राम रतन सिंह 480 वोटों से बढ़त बनाए हैं।

-कल्याणपुर विधानसभा पर पहले राउंड की मतगणना में जदयू प्रत्याशी 2359 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर माले प्रत्याशी हैं।

-विभूतिपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना में सीपीआई प्रत्याशी 3133 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जदयू प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

-सरायरंजन के पहले राउंड की मतगणना में राजद प्रत्याशी 2800 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जदयू प्रत्याशी हैं।

-मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर चार राउंड पूरे हो गए हैं। अब तक यहां राजद प्रत्याशी 10164 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हैं।

-रोसडा विधानसभा पर भी चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक यहां से भाजपा प्रत्याशी 10811 वोटों के साथ बढ़ पर हैं। दूसरे नंबर की बात करें तो इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस है।

-हसनपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना में जदयू 7958 वोटों से आगे है। वहीं राजद प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

-उजियारपुर विधानसभा सीट पर प्रथम रांड की मतगणना में राजद प्रत्याशी 2290 वोटों के आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर बने हैं।

-वारिसनगर विधानसभा पर पहले राउंड की मतगणना में माले प्रत्याशी ने 2938 वोटों के साथ बढ़ते बनाए हुए हैं। जदयू प्रत्याशी फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं।

-मसौढ़ी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना जारी है। अब तक आरजेडी प्रत्याशी 2021 वोट से आगे चल रहे हैं।

-बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन 2000 वोट से आगे चल रहे हैं।

-बढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस सतेंद्र बहादुर सिंह 1400 वोट से आगे हैं। फतुहा विधानसभा से बीजेपी करीब 700 वोटों से आगे चल रही है।

-हसनपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड क मतगणना में तेज प्रताप 1542 वोट से पीछे हैं।

-मखदुमपुर विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

-घोसी विधानसभा सीट से माले प्रत्याशी जदयू पर 3444 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में 3 राराउंड में राजद उम्मीदवार 1195 मत से जदयू उम्मीदवार कृष्ण नंदन वर्मा से आगे चल रहे हैं।

-मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा सीट के चौथे राउंड में जदयू के नरेन्द्र नारायाण यादव 11056 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर राजद के नवीन निषाद हैं।

-जमुई जिला के चकाई विधानसभा क्षेत्र से चौथे राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी सुमित सिंह लगभग 100 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के संजय प्रसाद से आगे चल रहे हैं।

-चनपटिया विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना खत्म होने पर भाजपा के उमाकांत सिंह 6656 से आगे चल रहे हैं।

-पहले दो राउंड में सुल्तानगंज से जदयू प्रत्याशी आगे
महिला आईटीआई में चल रहे मतगणना मे विधानसभा सीट पर दो राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। दोनों राउंड में जदयू के प्रत्याशी ललित नारायण मंडल महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। ललित को दो राउंड में 4183 और ललन 3984 है। जबकि कहलगांव और पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में अभी तक एक राउंड की गिनती हुई है। मतगणना की रफ्तार महिला आईटीआई में काफी धीमा है।

-बांका विधानसभा सीट पर तीसरा राउंड शुरू। भाजपा के रामनारायण मंडल 8076 वोटों के साथ आगे। राजद के जावेद इकबाल अंसारी दूसरे नंबर पर।

-मटिहानी विधानसभा सीटा पर पांचवे राउंड की मतगणना में बोगो सिंह 10403 वोटों के साथ आगे। राजकुमार सिंह दूसरे नंबर पर।

-साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर राजद के सतानंद सम्बद्ध 8322 वोट से आगे।

-बेगूसराय विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण 2928 वोटों से आगे।

-पूर्णिया जिले की बायसी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे।

-सहरसा विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना में भाजपा के आलोक 21521 वोटों से आगे। राजद के लवली दूसरे नंबर पर।

-गया जिले के इमामगंज विधानसभा पर तीसरे राउंड की मतगणना में जीतनराम मांझी पीछे। उदय नारायण चौधरी 1555 वोटों से आगे।

-महिषी विधानसभा सीट से जदयू के गूंजेश