चंदौली- चकिया, नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हुए महापर्व छठ

चकिया, चंदौली। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हुए महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने अपने-अपने निकटतम तालाबों व सरोवरों पर पहुंच कर घाट पूजने का कार्य किया। इस मौके पर महिलाओं ने हाथों में सूर्य उपासना की दिया लेकर लोकगीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। जहां पर उन्होंने जिस स्थान से भगवान की सूर्य की उपासना करनी है, वहां पर घाट का पूजन किया। घाटों पर महिलाओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी भी जगह-जगह तैनात रहे तथा यातायात व्यवस्था के संचालन में भी जुटे रहे। इसके पहले शुक्रवार को दिनभर व्रती महिलाओं ने छठी मईया की पूजा के लिए विभिन्न फलों की जमकर खरीदारी की। जिससे पूरे बाजार में रौनक देखने को मिलीं।