शिखंडी बनाम रण्डी नामक विवादित पर्चा बाटने पर हुआ बवाल, चले इट पत्थर, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*शिखंडी बनाम रण्डी नामक विवादित पर्चा बाटने पर हुआ बवाल, चले इट पत्थर और लात घुसे*
रिपोर्ट - अवनीश शंकर राय

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में पैना मार्ग पर विकास खंड कार्यालय के समीप रविवार को सीएम के नाम खुला पर्चा बांटने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट के दौरान पथराव शुरू हो गया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई। इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे फूलन सेना के कार्यकर्त्ता अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को अस्पताल से खदेड़ा। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार की सुबह फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम को संबोधित पर्चा लोगों के घरों पर जाकर बांट रहे थे। जिसमें कुछ जिम्मेदारों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई थीं। कार्यकर्ताओं द्वारा पर्चा बांटे जाने पर सजभासद कृष्णानंद उर्फ रिंकू सिंह ने विरोध जताया। जिसको लेकर बहस और मारपीट, पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।

कुछ देर बाद फूलन सेना कार्यकर्ता सीएचसी पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फूलन सेना के कार्यकर्त्ता अस्पताल में धरने पर बैठ गए। मौके पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह, सीओ दिनेश सिंह यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने गोपाल निषाद और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी को हिरासत में लेना चाहा तो कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा शुरू करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने लाठी पटक कर दौड़ाया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

नाराज कार्यकर्त्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे मौके पर कई पुलिसकर्मियों एवं अन्य को चोटें आई। मौके पर सपा नेता पीडी तिवारी भी पहुंच गए। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हालात सामान्य हो गए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है।

सभासद कृष्णानंद उर्फ रिंकू सिंह की तहरीर पर फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद, महेंद्र निषाद नरेश, संतोष चौहान, सूरज बरेश चंद्र दूसरे पक्ष के फूलन सेना के गोपाल निषाद की तहरीर पर सभासद कृष्णांनद उर्फ रिंकू सिंह, दीपू सिंह, राजेश सिंह, सुभाष निषाद, ओमप्रकाश, अक्षयबर निषाद, रिशी निषाद, ओमप्रकाश सिंह, 10 अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।