राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया में प्रदर्शन हुए गिरफ्तार

हाथरस में राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया कांग्रेस जनो ने सुबाष चौक पर चक्का जाम कर दिया जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी हुई।
आप को बता दे प्रदेश के हाथरस में हुई घटना और परिवारीजानो के बिना ही मनीषा के शव का दाह संस्कार करने के बाद सियासत तेज हो गई।कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे ।जहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते मे ही रोक कर कोरोना काल और धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।जिसके बाद पुलिस और राहुल गांधी में नोक झोंक हुआ और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राहुल गांधी के गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही देवरिया के कांग्रेसी नेताओं को मिली उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर की सड़क पर निकल आये और पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।मौके पर सदर यस डी यम सौरभ सिंह पहुचे और सड़क जाम समाप्त करने की बात कही जिससे कांग्रेसी उग्र हो गए। जिस पर कांग्रेस के नेताओ और पुलिस के बीच झड़प हुई पुलिस कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर सड़क जाम समाप्त करवाया।गिरफ्तार नेताओ में
राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भरत मणि त्रिपाठी राजकुमार जायसवाल, आनंददेव गिरी,जयदीप त्रिपाठी, नौशाद अहमद खान, तारकेश्वर तिवारी,जुलेखा खातून, अरविंद शाही,विजयशेखर मल्ल रोशन ,पुरुषोत्तम सिंह,नागेन्द्र शुक्ला, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सुबाष राय, अरुण चौबे,मसूद खान,मुकुन्द भाष्कर मणि, जवाहर चौहान, ऋषिकेश मिश्रा ,सहित 28 लोग गिरफ्तार।