चंदौली -जनपद में आज 44 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,जिला प्रशासन में मचा हड़कंप,चकिया में भी चार हुए संक्रमित

चंदौली जनपद में आज 44 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,जिला प्रशासन में मचा हड़कंप,चकिया में भी चार हुए संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/02 सितम्बर 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 44 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 15 महिला तथा 29 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 3 स्वास्थ्य विभाग, 9 रेलवे विभाग, 3 बैंक कर्मचारी, 3 सी.आर.पी.एफ. जवान, 1 जनरल स्टोर दुकान, 1 सब्जी की दुकान, 1 इण्डस्ट्रीयल एरिया रामनगर, 1 किसान, 4 गृहणी, 2 लेबर, 1 प्राईवेट जाब, 7 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनिया 2, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 2, चन्दौली ब्लाक के के ग्रामीण क्षेत्र से 1 व नगरीय क्षेत्र से 1, धानापुर के 1, नौगढ़ के 7, नियामताबाद के 6, डी.डी.यू नगर के 18, सकलडीहा के 2, शहाबगंज के 1 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 10 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1172 नमूने संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 1996 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 324 है। 1269 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 387 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 16 मृत्यु हो चूकी है।