वाराणसी ब्लड प्वाइंट के अबू हासिम के नेतृत्व में ब्लड देकर जनर्लिस्ट ने बचाई एक गर्भवती महिला की जान

वाराणसी ब्लड प्वाइंट के अबू हासिम के नेतृत्व में ब्लड देकर जनर्लिस्ट ने बचाई एक गर्भवती महिला की जान

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

वाराणसी-मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के नदेसर निवासी सहाना नामक एक गर्भवती महिला जिसके पति रक्त के लिए रात भर भटके। लेकिन रक्त का इन्तेजाम न हो पाया। महिला के पति को किसी के द्वारा वाराणसी ब्लड पॉइंट के संरक्षक अबू हासिम का संपर्क सूत्र मिला
।महिला के पति ने वार्तालाप की और अपनी पूरी समस्या बताई।जब अबु हासिम को पता हुआ रक्त की समस्या होने की वजह से इलाज तो नहीं हो पा रहा। तो तत्काल अबू हाशिम जी अपने सहयोगी मनिषा जी से सारी बात बताई तो वो तुरंत रक्तदान करने के लिए तैयार हो गईं। आपको बता दें कि मनीषा जी ने तेज बारिश मे आकर रक्तादान करके महिला की जान बचाने की प्रयास किया। और उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए साथ में एक और भाई भी जो ट्राली चालक है समस्या को देखकर तत्काल रक्तादान करने को तैयार हो गए।
परिवार से वार्तालाप बूटा सिंह जी से हुई तो पता चला कि अब महिला स्वस्थ हैं और अब अपने घर पर है। तबीयत अब ठीक हो गई है और इस तरीके से देखा जाए तो
वाराणसीब्लड प्वाइंट्स जो अनजान परिवार की प्रतिदिन 10 से 15 लोगों की मदद करती है।