सिरसागंज में युवा सराफा व्यवसाई की कोरोना से मृत्यु पर छाया नगर में शोक                           

नगर सिरसागंज में कोविड से संक्रमित युवा सराफा व्यवसाई गुलशन वर्मा की आज सुबह 5:00 बजे मृत्यु हो गई। वह कई दिन से आगरा भर्ती थे कल रात हालत गंभीर होने पर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था जहां पर स्थिति को देखकर भर्ती नहीं किया जा सका लौटकर आगरा आ गए जहां पर सुबह 5:00 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अंतिम संस्कार आगरा में ही किया जाएगा परिवारी जन अंतिम दर्शन के लिए आगरा रवाना हो गए हैं। इस सूचना पर पूरे नगर में शोक की लहर छा गई है। जबकि परिवार में कोहराम मच गया है। गुलशन वर्मा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते थे नगर के कई संगठनों से जुड़े हुए थे। पिछले सप्ताह उन्हें हल्के बुखार की शिकायत थी उन्होंने अपना बा परिवारी जनों का अस्पताल जाकर कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसमें उनकी पत्नी भाई समेत कई लोग संक्रमित पाए गए थे। गुलशन की स्थिति को देखकर उन्हें आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि बाकी परिवार वालों को होम qvarntain किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ महेश शर्मा ने बताया की आगरा में रात 11:00 बजे उनकी स्थिति खराब हो गई वहां से गुड़गांव मेदांता के लिए रेफर किया गया जहां भर्ती नहीं किया जा सका। आगरा लौट कर आने पर सुबह 5:00 बजे मृत घोषित कर दिया गया। डॉ महेश शर्मा ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए परिवार वालों को पीपी ई किट उपलब्ध करा दी गई है।