देवरिया में एक सिद्धार्थनगर में दो कोरोना पॉजिटिव मिला

गोरखपुर-बस्?ती मंडल में बने दो नए हॉटस्?पॉट

गोरखपुर-बस्?ती मंडल में कोरोना हॉटस्?पॉट बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन पहले तक जहां दोनों मंडलों के सिर्फ तीन जिले कोरोना प्रभावित थे वहीं अब सात में से छह जिलों में कोरोना ने दस्?तक दे दी है। गुरुवार की देर रात सिद्धार्थनगर में दो, देवरिया में एक कोरोना पॉजिटिव का पता चला। इन दोनों जिलों में इसके पहले तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं था। बस्?ती में भी एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है।

सिद्धार्थनगर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव में एक मुंबई, दूसरा कानपुर से आया है। दोनों को प्रशासन ने स्कूलों में क्?वारंटीन कर दिया है।
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुरकला गांव का रहने वाला हनीफ मंसूरी(45) बुधवार को तरकुलवा क्षेत्र के फरेंदहा गांव के रहने वाले एक रिश्तेदार के साथ एंबुलेंस से मुम्बई से लौटा था। उसके साथ कुल चार लोग थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए कोरोना जांच के लिए सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गुरुवार की रात इनमें से हनीफ की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आ गई, जबकि अन्य तीनों की निगेटिव है।
डीएम अमित किशोर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चार लोग मुम्बई से एक एंबुलेंस से देवरिया आए थे। प्रधान की सूचना पर सभी को जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए सैंपल जांच को भेजा गया था, जिसमें से एक की रिपोर्ट पांजिटिव आई है। शुनपुरकला गांव को सील करते हुए जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।