क्रिकेट अनुशासन और टीम वर्क की पाठशाला: संतोष तिवारी

पचकरिया बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ

चौडगरा ने गलाथा को 33 रन से हरा जीता उद्घाटन मैच

फतेहपुर।मलवा विकास खंड के रामपुर रेवाड़ी गांव में शनिवार को पचकरिया बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हो गया।उदघाटन मैच चौडगरा और गलाथा के बीच खेला गया।शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी ने फीता काटकर किया।उन्होंने पहली गेंद खेली।युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं बल्कि आपसी तालमेल,अनुशासन और टीम वर्क की पाठशाला है।टास जीतकर गालाथा टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।बल्लेबाजी करते हुए चौडगरा टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन बनाए।जिसमे खिलाड़ी अमन ने 23,आयुष 35,प्रियांशु ने 1 0रन का योगदान दिया।लक्ष्य प्राप्त करने उतरी गलाथा की टीम ने 12 ओवर में 94 रन बनाकर आल आउट हो गई।चौडगरा टीम ने इस तरह मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच आयुष को घोषित किया गया।खिलाड़ियों का उत्साह दर्शक तालियों से करते रहे।इस मौके पर युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़,शक्ति केंद्र संयोजक रजनीकांत अवस्थी,रवि द्विवेदी,विद्याप्रकाश चुन्नू मास्टर,जय नारायण सिंह,शिव नारायण सिंह,शिवम सिंह,दुर्गेश तिवारी,शिवाकांत द्विवेदी रहे।