विशेश्वरगंज थाने के तीन आरक्षियों का उपनिरीक्षक पद पर चयन थाने में हुआ भव्य स्वागत।

संगम यादव, उदय प्रताप पाल और विशाल यादव ने हासिल की सफलता, थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने दी बधाई।

विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज थाने में तैनात रहे तीन पुलिसकर्मियों का उपनिरीक्षक (दरोगा) पद पर चयन होने से पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही थाने के पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।मिली जानकारी के अनुसार, विशेश्वरगंज थाने में अपनी सेवाएं दे चुके आरक्षी संगम यादव, उदय प्रताप पाल और विशाल यादव का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। तीनों ने यह सफलता हासिल कर अपने साथियों और परिजनों का मान बढ़ाया है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने तीनों चयनित पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया।साथी पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। तीनों के चयन से उनके परिजनों, शुभचिंतकों और पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।