मुंबई आतंकी हमले के शहीद जवानों को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कासगंज। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट के कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई और शौर्य व बलिदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान देश के जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंकियों का मुकाबला किया और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। देश उनके बलिदान और शौर्य को सदैव याद रखेगा। वीर जवानों के नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में जितिन मौर्य, अश्वनी कुमार बघेल, अब्दुल मावूद, अनमोल, मोहित बघेल, राज मोहम्मद, खालिद अली, शिव प्रताप सिंह, जावेद, संजय बघेल, फिरोज खान, गोविंद शर्मा, मुन्नालाल, अरुण कुमार, अयोध्या प्रसाद, धारा सिंह और कृष्णकांत सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।