लाखोटिया उद्यान का महापौर ने सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

लाखोटिया उद्यान का महापौर ने सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पाली, सिटी नगर निगम पाली की महापौर श्रीमती नमिता विकास बुबकिया ने रविवार को शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक लाखोटिया उद्यान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने उद्यान में साफ-सफाई, हरियाली, पेड़-पौधों के रखरखाव, पाथवे एवं आमजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उद्यान की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि लाखोटिया उद्यान पाली शहर की पहचान एवं नागरिकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहरवासी मॉर्निंग वॉक, भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे में उद्यान का स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रहना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्यान के रखरखाव, सौंदर्यीकरण एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि पाली शहरवासियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं मिल सकें।