PDA एकता संकल्प बाइक यात्रा ने दिया सामाजिक न्याय, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश सहसवान में उस्मानपुर बाजार से निकली बाइक यात्रा, बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

PDA एकता संकल्प बाइक यात्रा ने दिया सामाजिक न्याय, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश सहसवान में उस्मानपुर बाजार से निकली बाइक यात्रा, बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

 

सहसवान, बदायूँ। 113 विधानसभा सहसवान क्षेत्र में सामाजिक न्याय, समानता, आपसी भाईचारे और PDA की एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को PDA एकता संकल्प बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 1 बजे उस्मानपुर बाजार से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजवादी विचारधारा से जुड़े साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

 

बाइक यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार, सम्मान, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। आयोजकों का उद्देश्य पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज सहित समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी एकता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।

 

इस दौरान आयोजकों ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना आवश्यक है। सामाजिक भेदभाव और असमानता को समाप्त कर प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। PDA की एकता सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प है।

 

कार्यक्रम के आयोजक गजेन्द्र यादव, सदस्य जिला पंचायत, वार्ड संख्या 21, रसूलपुर कलां ने यात्रा में शामिल सभी युवाओं, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि PDA की एकता महज एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और भाईचारे पर आधारित एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और उसके अधिकारों एवं सम्मान की आवाज बुलंद करना ही इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

 

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के सकारात्मक आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक एकता के इस संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव शोएब नकवी आगा, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजू यादव एवं पूर्व प्रधान दिनेश यादव सहित अन्य साथी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने PDA एकता, सामाजिक न्याय और आपसी भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।