मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की परखी तैयारियां

मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा एवं एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी फायर स्टेशन एयरपोर्ट मोहित कुमार एवं अग्निशमन कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।

इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्रवाई, आग बुझाने के तरीकों और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। साथ ही कर्मचारियों ने अपनी तैयारियों को परखा और आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अग्निशमन विभाग की तत्परता बनाए रखना रहा।