छठ पर्व की तैयारियों में जुटा नगरपालिका प्रशासन, छठ घाट पहुंच मार्ग की मरम्मत और साज-सज्जा का कार्य जारी

बैकुंठपुर। छठ महापर्व को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन द्वारा घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में हनुमान मंदिर के पास स्थित छठ घाट तक पहुंचने वाले मार्ग का आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। साथ ही छठ पर्व को लेकर घाट परिसर में साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान आवागमन सहित किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े मार्ग की मरम्मत के साथ घाट की साज-सज्जा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। छठ पर्व को लेकर नगरपालिका प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।