शौचालय से पानी भरकर शिक्षकों को पिलाने का आरोप, भड़का आक्रोश

आलापुर (अंबेडकरनगर)। आमा दरवेशपुर में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि शिक्षकों के पीने के लिए महिला शौचालय से पानी भरकर रखा जा रहा है। इसको लेकर प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों में नाराजगी है।

शिक्षकों के मुताबिक, प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। इतनी लंबी अवधि तक चलने वाले प्रशिक्षण में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बावजूद महिला शौचालय से पानी भरकर पीने के लिए रखे जाने का आरोप लगाया गया है। 

शिक्षकों ने इस व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जनगणना प्रशिक्षण का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।

इस मामले को लेकर अब प्रशासनिक जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।कि क्या शिक्षकों की गरिमा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी किसी अधिकारी की नहीं है?
क्या जिम्मेदार अधिकारी इस व्यवस्था पर खुद पानी पीने को तैयार होंगे?