उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सूचना निदेशक विशाल सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई: उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

 

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कुशल प्रशासनिक अधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (यूपी) के निदेशक श्री विशाल सिंह जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज प्रदेश भर के मीडिया जगत एवं पत्रकारिता क्षेत्र से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी व समिति के सम्मानित पदाधिकारियों तथा समस्त सदस्यों ने सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।

समिति की ओर से निदेशक महोदय के सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने कहा, "ईश्वर आपको सदैव प्रसन्नता और उत्कृष्ट स्वास्थ्य प्रदान करे। आपका यश, कीर्ति और वैभव निरंतर नए शिखरों को छुए एवं आपका मार्गदर्शन हम सभी को सदैव प्राप्त होता रहे। आप दीर्घायु हों।"

उल्लेखनीय है कि सूचना निदेशक के रूप में श्री विशाल सिंह जी का कार्यकाल मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्राथमिकताओं को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुँचाने में बेहद सराहनीय रहा है। पत्रकारों के कल्याण और संवाद प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए उनकी कार्यशैली की सर्वत्र सराहना की जाती है।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक व प्रशासनिक संगठनों ने भी उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।