लुधियाना से अक्टूबर में 156 टन पर्सिमोन फल की रेल से ढुलाई, देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचा माल

लुधियाना से अक्टूबर में 156 टन पर्सिमोन फल की रेल से ढुलाई, देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचा माल

रेल परिवहन से फल व्यापारियों को मिली सुविधा

फिरोजपुर मंडल के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से रेल मार्ग द्वारा माल ढुलाई को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इसी कड़ी में अक्टूबर 2026 के दौरान लुधियाना रेलवे स्टेशन से 156 टन पर्सिमोन फल की ढुलाई की गई। विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से 6,443 पैकेटों में भरा फल देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचाया गया।

रेलवे के अनुसार लुधियाना से हावड़ा, कोलकाता, गुवाहाटी, पटना, सियालदह और बांद्रा टर्मिनस के लिए पर्सिमोन फल भेजा गया। इससे फल व्यापारियों को अपने उत्पाद देश के अलग-अलग बाजारों तक पहुंचाने का सुविधाजनक और भरोसेमंद विकल्प मिल रहा है।

फिरोजपुर मंडल की समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। मंडल की ओर से माल यातायात बढ़ाने के साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।