सियालदह मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

सियालदह मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ?रन फॉर यूनिटी? का आयोजन

प्रिंसेप घाट स्टेशन पर 200 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने लिया हिस्सा, मंडल रेल प्रबंधक राजीव सक्सेना ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

कोलकाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोलकाता के प्रिंसेप घाट स्टेशन पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा स्वतंत्रता के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक सियालदह राजीव सक्सेना और ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ सियालदह की अध्यक्ष निधि सक्सेना के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दौड़ के जरिए दिया एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम का समापन रन फॉर यूनिटी के आयोजन के साथ हुआ। इसमें मंडल रेल प्रबंधक राजीव सक्सेना सहित मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।

इस आयोजन के माध्यम से सियालदह मंडल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक जिम्मेदारी के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।