फिरोजपुर मंडल के 9 रेलवे स्टेशनों पर हुआ रेल जन संवाद, यात्रियों से लिए सुझाव

फिरोजपुर मंडल के 9 रेलवे स्टेशनों पर हुआ रेल जन संवाद, यात्रियों से लिए सुझाव

स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे की पहल, यात्रियों से सहयोग की अपील

फिरोजपुर। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ?रेल जन संवाद? का आयोजन किया गया। इसके तहत अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा, ढंडारी कलां और फिल्लौर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं और सुझाव लिए गए।

रेल जन संवाद के दौरान रेलवे की ओर से यात्रियों को स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने, सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की ओर से किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया गया।

इस पहल के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन की साफ-सफाई, उपलब्ध सुविधाओं और उनमें सुधार से जुड़े अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यात्रियों से प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं को यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।

रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई कि वे रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखना और रेलवे की व्यवस्थाओं में सहयोग करना सभी यात्रियों की साझा जिम्मेदारी है।

रेल जन संवाद के माध्यम से रेलवे और यात्रियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और बेहतर रेल यात्रा अनुभव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।