जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान तेज, आधुनिक मशीनों से हो रही सफाई

जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान तेज, आधुनिक मशीनों से हो रही सफाई

रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान जारी

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ?स्वच्छता अभियान 2026? नियमित रूप से चलाया जा रहा है। इसके तहत जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, पठानकोट कैंट, पठानकोट जंक्शन और बनिहाल रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान रेलवे परिसरों, प्लेटफार्मों, पटरियों और यात्री प्रतीक्षालयों की आधुनिक मशीनों से गहन सफाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी करने के साथ औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं।

रेल प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर और पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से बचने और कूड़ा कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जम्मू मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है।