पीलीभीत जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया एवं सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन। सम्पूर्ण समाधान दिवस अमरिया में 16 एवं सदर तहसील मे

ब्यूरो रिपोर्ट राजेश गुप्ता लोकेशन/पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया एवं सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

सम्पूर्ण समाधान दिवस अमरिया में 16 एवं सदर तहसील में 18 शिकायती प्रार्थना पत्र आये,मौके पर अमरिया के 8 एवं सदर तहसील की 05 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया एवं तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस अमरिया में 16 एवं सदर तहसील मे कुल 18 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये,जिसमें से मौके पर अमरिया की 08 एवं सदर तहसील की 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया।प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें,अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
    इसके साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस के अवसर महिला एवं बाल विकास विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित आंगन मिलन सेवा के अन्तर्गत समाधान दिवस में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के तहत 09 बच्चों को प्रशस्ति पत्र व बोतल प्रदान की।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव,सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल उप जिलाधिकारी अमरिया/सदर,जिला विकास अधिकारी,उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे हैँ।