कैंसर पीड़ित शिक्षामित्र की मौत शिक्षकों मे शोक की लहर

आलापुर ( अंबेडकर नगर ) // थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम बैरी बुजुर्ग (गनेशपुर) निवासी कुसुमलता तिवारी पत्नी बलदेव तिवारी उम्र लगभग 58 वर्ष जो शिक्षामित्र पद पर थी की बीती रात में उनका निधन हो गया खबर सुनकर शिक्षकों मे शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कंपोजिट विद्यालय बैरी बुजुर्ग में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत कुसुमलता तिवारी कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं देर रात उनका निधन हो गया। मृतक के दो पुत्र आदित्य तिवारी, आदर्श तिवारी एवं पुत्री शिल्पा तिवारी हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है पुत्री शिल्पा रोते रोते बेहोश हो जा रही है।  घटना की सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ,मंत्री राम केवल यादव, ब्रह्मदेव तिवारी ,शांति भूषण पांडे ,श्याम बिहारी, ब्रह्मदेव तिवारी, डॉ प्रमोद मिश्रा, शिक्षामित्र संघ ब्लॉक अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द दूबे,चंद्रशेखर आजाद, रमेश यादव सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव आदि ने पीड़ित के घर पहुंच कर परिवार को ढांढस बधाया। दुःख की घड़ी में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय,पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव, शिवाकांत सिंह यादव, ओंकार सिंह, गायत्री,अजय वर्मा, योगेश मणि त्रिपाठी, शांति भूषण पांडे ,श्याम बिहारी, ब्रह्मदेव तिवारी, लाल धारी, यशवंत सिंह, धीरेंद्र यादव, मोहम्मद मुंतज़िम, रविंद्र विश्वकर्मा आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।