जम्मू मंडल की चार ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

जम्मू मंडल की चार ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

चार ट्रेनें रद्द होने पर जम्मू मंडल अलर्ट, स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त काउंटर

जम्मू। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर को सड़क यातायात जाम की आशंका के चलते जम्मू मंडल से संबंधित चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं।

रेलवे के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12446, 04082, 22462 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा?नई दिल्ली) और 12426 राजधानी एक्सप्रेस (जम्मू तवी?नई दिल्ली) रद्द रहेंगी।

यात्रियों की सहायता के लिए जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, कठुआ और पठानकोट कैंट सहित प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्य निरीक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पूछताछ व्यवस्था मजबूत करने के साथ विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। टिकट रिफंड के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ विशेष काउंटर भी संचालित किए जा रहे हैं।

रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को भीड़ प्रबंधन के लिए तैनात किया गया है। यात्रियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए संदेश, सोशल मीडिया, उद्घोषणा प्रणाली और डिस्प्ले बोर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वॉर रूम के माध्यम से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

जम्मू मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 और एनटीईएस ऐप का उपयोग किया जा सकता है।