अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की भी होगी स्थापना, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सेफ सिटी योजना से सुरक्षित होगा हरदोई, 99.66 लाख से लगेंगे CCTV कैमरे

 

अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की भी होगी स्थापना, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

#हरदोई

 

नगर पालिका परिषद, हरदोई को ?सेफ सिटी योजना? के तहत CCTV कैमरों की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन तथा अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना के लिए चयनित किया गया है। इस परियोजना पर करीब 99.66 लाख रुपये की लागत आएगी।

 

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समस्त हरदोई वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरों और आधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

सेफ सिटी योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत होने से सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई में सहायता मिलने की उम्मीद है। परियोजना को लेकर हरदोईवासियों में भी उत्साह है।

 

#allfollowers #BrajeshPathak #DMHardoi