475 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद

मुरादाबाद। थाना कटघर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 475 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस के अलावा तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र नरेंद्र शर्मा, निवासी गोविंद नगर, थाना कटघर, मुरादाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे कल्याणपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

मामले में थाना कटघर पर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर त्यागी के साथ कांस्टेबल अनुज कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।