एनसीआरपीओए की मासिक बैठक में सेवानिवृत्त हुए रवि कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे में एनसीआरपीओए की मासिक बैठक गुरुवार को महाप्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित अरावली हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफएम उत्तर मध्य रेलवे एस. के. गौतम ने की। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के साथ एएफए/प्रशासन/मुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे रवि कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल में किए गए समर्पित कार्य और योगदान की सराहना की। उपस्थित अधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

समारोह को अनुपम सक्सेना, आईआरटीएस तथा प्रयागराज के मंडल वित्त प्रबंधक के. के. सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने रवि कुमार सिंह के साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए रेलवे सेवा के दौरान उनके योगदान को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।