प्रयागराज मंडल में सितंबर में 31 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त, 9 कर्मचारियों को मिला ‘दुर्घटना मुक्त पुरस्कार’

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में सितंबर 2026 के दौरान 31 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल कार्यालय स्थित सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र सौंपे और उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सितंबर में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नियमानुसार कुल 13 करोड़ 20 लाख 86 हजार 350 रुपये का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। समारोह में कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भी सहभागिता की।

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए 9 कर्मचारियों को ?दुर्घटना मुक्त पुरस्कार? देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में टूंडला के लोको पायलट अनिल कुमार और चंद्रशेखर, प्रयागराज छिवकी के लोको पायलट महेश कुमार, प्रयागराज के ट्रैक्शन लोको कंट्रोलर रमेश के. श्रीवास्तव, कानपुर के लोको पायलट सत्य प्रकाश पांडेय, कानपुर की पॉइंट्समैन-ए कुसमा देवी, इरादतगंज के पॉइंट्समैन-ए मोहम्मद भोलू, बिदनपुर के पॉइंट्समैन-ए राम सिंह और प्रयागराज के स्टेशन अधीक्षक राम सिंह मीणा शामिल रहे।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की। सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले देयकों, मानार्थ रेल पास, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली और विशिष्ट चिकित्सा पहचान सुविधा से जुड़ी जानकारियां दीं।

समारोह का आयोजन कार्मिक एवं लेखा विभाग के समन्वित प्रयासों से किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।