मुंबई–मडगांव और मुंबई–नागपुर के बीच चलेंगी 8 वीकेंड विशेष ट्रेनें

मुंबई। सप्ताहांत के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल द्वारा मुंबई?मडगांव और मुंबई?नागपुर के बीच कुल 8 विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इनमें मुंबई?मडगांव के लिए चार और मुंबई?नागपुर के लिए चार सेवाएं शामिल हैं।

मुंबई?मडगांव के बीच ट्रेन संख्या 01029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2 और 4 अक्टूबर को रात 12:25 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3:15 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01030 मडगांव से 2 और 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कंकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली सहित विभिन्न स्टेशनों पर रहेगा।

वहीं, मुंबई?नागपुर के बीच ट्रेन संख्या 02141 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 2 और 4 अक्टूबर को रात 12:25 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3:35 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02142 नागपुर से 2 और 4 अक्टूबर को शाम 4:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन संख्या 02142 का इगतपुरी में भी ठहराव होगा।

दोनों मार्गों की विशेष ट्रेनों में 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी बैठक-सह-गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

विशेष ट्रेन संख्या 01029, 02141 और 02142 के लिए आरक्षण 1 अक्टूबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित कोचों में यात्रा के लिए सामान्य शुल्क पर यूटीएस प्रणाली से टिकट बुक किए जा सकेंगे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

मध्य रेल ने यात्रियों से विशेष ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी के लिए रेलवे की पूछताछ वेबसाइट या एनटीईएस ऐप देखने की अपील की है।