देवरिया में नशामुक्ति को लेकर विद्यालयों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया।जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ?सेवा संकल्प अभियान? का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत निर्धारित 25 सेवा गतिविधियों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में ?सेवा मेरा योगदान? कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्त भारत कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि ?नशामुक्त भारत अभियान? के तहत 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद के समस्त विद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नशामुक्ति से संबंधित प्रतियोगिताएं, सेमिनार, कार्यशालाएं, छात्र रैलियां, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा ई-प्रतिज्ञा सहित अन्य जागरूकता गतिविधियां शामिल हैं।

 जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि वे अपने स्तर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित कराएं। साथ ही आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एवं वीडियोज निर्धारित छात्रवृत्ति व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।